Book an Appointment
Call Now
9888855333
Call Now
9996479555

आख़िर दातों के पीलेपन को कैसे साफ़ करें ? जानें 5 घरेलू नुस्खे

Contact Us

    Teeth whitening tips to remove yellow stains naturally – 5 home remedies by Forever Smiles Dental Clinic.

    आज के मॉडर्न समय में हर कोई अच्छी और बेदाग मुस्कान चाहता है। आपकी मुस्कान ही आपके अंदर की भावनाओं को बताती है। आज के समय में गलत खानपान लोगों की सेहत और दांतों की सेहत पर भी अपना असर डाल रहा है। व्यक्ति से पीले, फीके और दागदार दांत आपको बेआराम महसूस कराते हैं और आपको मुस्कुराने से रोकते हैं। 

    लेकिन इस संजय से जूझने वाले आप सिर्फ अकेले नहीं हैं दुनिया में लाखों लोग ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहे हैं। दातों का साफ़ और चमक्दार रहना बहुत जरूरी है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो पीले दातों की समस्या से जूझ रहें हैं। उनके पीले दाँतों की समस्सया के कई कारन हो सकते हैं। व्यक्ति के पीले दांत कई बार मुंह की बदबू और उसकी गन्दी मुस्कुराहट का कारण सकता है। अक्सर कई बार लोग महंगे से महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, अपने दांतों को स्वच्छ और पीले पन से छुटकारा पाने के लिए। अगर आप भी दांतों के पीलेपन की समस्या से परेशान हैं। तो आप इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से अपने पीले दांतों को साफ कर सकते हैं। आईये जानते हैं कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में। 

    पीले दांतों को साफ करने के घरेलू उपाय

    1. नीम का दातुन

    दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए आप नीम के दातुन कर सकते हैं और इसका ज्यादातर इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो दातों को साफ़ और चमकदार रखते हैं और तो और व्यक्ति के पुरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। अगर आप नीम के दातुन करते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। ये ओके दांतों के पीलेपन को दूर करता है। नीम के दातुन का इस्तेमाल आपके मसूड़ों को मजबूत करता है और आपकेमुँह से आने वाली बदबू को भी दूर करने में मदद करता है। ये दांतों की बीमारी से छुटकारा दिलाता है। 

    2. फलों के छिलके का इस्तेमाल करें

    आम तोर पर हम सब फलों के छिलकों को फेक देते हैं पर फलों के छिलके का उपयोग पीले दांतों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। किआ लोगों को इसके बारे मैं पता ही नहीं होता है की वह अपने पीले दातों को फलों के छिलको सेव् भी साफ़ कर सकते है जैसे कि आप केले, नींबू या संतरे के छिलकों का इस्तेमाल अपने दातों के पीलेपन को साफ़ करने के लिए कर सकते हैं। फलों के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें इसके लिए पहले आप फल का छिलका लें और उससे अपने दातों को साफ़ करें। जबकि फलों का छिलका आपके दांतों को स्वच्छ और आपकी पूरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। और संतरे जैसे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अगर संतरे का छिलका न हो तो आप सूखे संतरे के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों के छिलके का उपयोग दातों को साफ़ करने के लिया किया जा सकता है। 

    3. नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करें

    आम नारियल के तेल का उपयोग अपने दांतों से पीलापन को दूर करने के लिए कर सकते हैं और ये एक घरेलु उपाय है, इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं आप अपने मुँह में सबसे पहले नारियल का तेल डालें और उसके बाद फिर 2-3 मिनट तक ऑयल पुलिंग करें। इसके इसके इस्तेमाल से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। नारियल का तेल कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है और ये लोगों के पीले दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आपके दांतों में पीलापन है, और आप उसको दूर करना चाहते हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। और तो और इसके इस्तेमाल से दांतों की सूजन भी कम होती है। 

    4. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

    आम तोर पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है, और तो और इसका इस्तेमाल दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, और उसमें निम्बू का रस मिलाएं अब इसको मिलाकर अपने दातों पर रगड़े और अपने दांतों की सफाई करें। इसका इस्तेमाल आपके दांतों को चमका सकता है और ये आपके दांतों के पीलेपन को भी दूर करने में मदद करता है। इससे आपकी ओरल हेल्थ में भी सुधार और नींबू मुंह के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। 

    5. नमक का इस्तेमाल 

    नमक का इस्तेमाल मूल सफाई एजेंट के रूप में किया जाता रहा है। ये दांतों की खनिज सामग्री को बहाल करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप हर सुबह नमक और टूथपेस्ट के मिश्रण से अपने दांतों को धीरे-धीरे ब्रश करें। इसको आप एक माउथवॉश की तरह ही इस्तेमाल करें और अपने दांतों को उसके बाद धोएं। 

    6. सब्जी और फल चबाकर खाएं

    आज के समय में बच्चे और जवान फलों को  कम फास्ट फूड पर ज्यादा ध्यान देते हैं इसलिए ही उनके दांतों में पीलापन आ जाता है। आम तौर पर सब्जी और फलों को चबाकर खाने से दांतों का स्टेन साफ होता है। इससे दांतों से पीलापन दूर हो जाता है और दांत अच्छे लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बहुत सारी सब्जियों और फलों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। जैसे की खीरा, ककड़ी और सेब आदि। इससे दांत साफ और इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व मसूड़ों को हेल्दी रखने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं। 

    निष्कर्ष :

    आज के समय में सभी बच्चों से लेकर जवान टक्क सभी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं। दांतों का पीलापन व्यक्ति को होने से रोकता है ऊपर उसके मुँह में बदबू का कारन भी बनता है जिसकी वजह से व्यक्ति के अंदर नकारात्मकता आ सकती है और ये उनके काम को भी बाधित कर सकती है। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए सब्जी और फल चबाकर खाएं, दातों को साफ़ करने के लिए नमक का इस्तेमाल, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल, फलों के छिलके का इस्तेमाल और नीम का दातुन का इस्तेमाल आपके दातों को साफ़ और चमकदार कर सकता है और आपके दातों पर से पीलेपन को दूर करने मैं मदद कर सकते हैं। इन घरेलू उपचारों से अगर आपके दांतों की समस्या ठीक नहीं हो रही है तो आप आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं दांतों के इलाज के बारे में सोचना बहुत ही अच्छा विकल्प होता है अगर आप भी अपने दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, और आप अपने दांतों को ठीक करना चाहते हैं, तो आप आज ही फॉरएवर स्माइल सेंटर जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं।