Book an Appointment
Call Now
9888855333
Call Now
9996479555

दांत निकलवाने के बाद गंभीर नुक़्सानो से बचने के लिए, बरतें ये सावधानियां

Contact Us

    Tooth extraction precautions to avoid complications at Forever Smiles Clinic.

    दांत हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ज्यादातर दांतों पर हमेशा ध्यान तभी जाता है जब उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो जाती है। और ये समस्या दातों की साफ़ सफाई न रखने पर होती है। कई बार ऐसा होता है कि साफ-सफाई न रखने या दातों की बीमारियों की वजह से लोगों को अपना दांत निकलवाना पड़ता है। मुँह की सफाई का सही से ध्यान न रखने की वजह से आपको कई परेशानियां जैसे दांत में कीड़े लगने, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां आदि का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की गंभीर स्थिति में पहुंचने पर आपको अपना दांत निकलवाना पड़ता है। दांत की समस्या दौरान दांत निकलवाने के बाद, होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ चीजों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। दांत निकलवाने के बाद सावधानियों का ध्यान न रखने पर आपको कई गंभीर नुक्सान हो सकते हैं जैसे कि, आपको दातों में तेज दर्द हो सकता है, खून का रिसाव, सूजन और कई अन्य परेशानियां का आपको सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं की दांत निकलवाने के बाद गंभीर नुक़्सानो से बचने के लिए,कोनसी कोनसी सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

    दांत निकालने के बाद बरती जाने वाली सावधानियां 

    आमतौर पर दातों से जुडी ऐसी कुछ स्थितियां होती हैं जिनमें डॉक्टर आपको दांत निकलवाने की सलाह देते हैं। इस तरह की स्थितियां जिनमें डेंटल फिलिंग या फिर डेंटल क्राउन आदि काम नहीं कर पाते हैं, तो इस तरह की स्थिति में आपको अपना दांत निकलवाना पड़ता है। इसके आलावा अगर आपके दाँतों में किसी वजह से इंजरी आदि हो गई है तो इसी कारण से आपको दांत निकलवाने की जरूरत पड़ सकती है। 

    सावधानियां  

    • इस बात का ध्यान रखें कि दांत निकलवाने के बाद आपको ब्लीडिंग, सूजन और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आप अपने खानपान और जीवनशैली से सबंधत कुछ चीजों का ख़ासतौर पर ध्यान रखें। 
    • दांत को निकलवाने के बाद इस तरह के खाद्य पदार्थ जिनको खाने के बाद आपको मसूड़े या दांत में गंभीर नुक्सान हो सकता है, ऐसे पदार्थों का सेवन करने से अपना बचाव करें 
    • दांत निकलवाने के बाद ठंडी या गर्म चीजों को खाने से बचें, इनका सेवन करने से दांत की परेशानीयां बढ़ सकती है। 

    दांत निकलवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    आमतौर पर लोगों को दांतों की समस्या ज्यादातर उनके गलत खानपान से ही होती है। आपको बता दें कि दांत निकलवाने के बाद आपको अपने खानपान का ही खासतौर पर ध्यान रखना होता है। अगर आप अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके मसूड़े और आपके दातों को गंभीर रूप से नुक्सान पहुंच सकता है। इसलिए सही खानपान को अपनाना दांतों की सेहत को सही रख सकता है। 

    आपको क्या नहीं खाना चाहिए?

    • दांत निकवाने के बाद ज्यादा कठोर भोजन या फिर जिसको बहुत ही ज्यादा चबाना पड़े ऐसे भोजन को बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। 
    • मुँह की जिस साइड से दांत को निकाला गया है, आपको उस साइड से भोजन नहीं बनाना चाहिए। 
    • दांत निकलवाने की प्रक्रिया के बाद तंबाकू, गुटखा या खैनी आदि चीजों को नहीं खाना चाहिए। 
    • दांत निकलवाने के बाद आपको धूम्रपान का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 
    • दांत निकालने के बाद कुछ दिनों तक थूकने और कुल्ला करने से बचना चाहिए। 
    • दांत निकालने के बाद कैंडी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रक्तस्राव हो सकता है।
    • इस दौरान एक हफ्ते तक आपको बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म भोजन या पेय का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इस मामले में डेंटिस्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। 

    दांत निकलवाने के बाद क्या खाना चाहिए?

    • दांतों को निकलवाने के बाद ठंडा और मुलायम भोजन करना चाहिए।
    • इस दौरान चावल, दाल या जूस का सेवन करें। 
    • रोजाना सामान्य तापमान वाले दूध का सेवन करें, यह फायदेमंद होता है। 
    • किसी खाने वाली चीज को घाव वाली जगह पर लेकर जाने से बचें। 
    • दांत निकालने के बाद आइसक्रीम का सेवन कर सकते हो, पर डॉक्टर की सलाह पर। 
    • दांत निकलवाने के बाद आप दहीं का सेवन भी कर सकते हो। 
    • आप कुछ गाड़ें सूप का सेवन भी कर सकते हो। 
    • दांतों को हटाने के बाद सेब की चटनी का सेवन बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। 
    • दांत को निकलवाने के बाद आप किसी भी प्रकार के फल के रस का सेवन कर सकते हैं। ये दांतों को आराम देता है। 
    • केक नरम होते हैं, जिन्हें आसानी से खाया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह अनुसार। 

    दांत निकलवाने के बाद आपको हफ्ते भर तक इन बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। 

    निष्कर्ष

    दांतों की समस्या आम है यह सभी जानते हैं। असल में दाँतों की साफ़ सफाई न रखने पर दातों की गंभीर समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों को अपने दाँतों को निकलवाना पड़ता है। दांत को निकलवाने के बाद आप कुछ सावधानियों को बरत सकते हैं जैसे, दांत निकलवाने के बाद ठंडी या गर्म चीजों को खाने से बचें, इस तरह के खाद्य पदार्थ को न खाएं जिससे मसूड़े या दांत में गंभीर दर्द हो, खानपान और जीवनशैली का विशष ध्यान रखें आदि। इस दौरान आप दांतों को आराम देने वाली चीजों का ही सेवन कर सकते हो। इस बात का ध्यान रखें कि दांत निकलवाने के बाद अगर आपको ब्लीडिंग या सूजन की समस्या हो रही है, तो आप खुद से किसी दवा का सेवन बिलकुल भी न करें, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको भी दांतों से जुड़ी कोई समस्या है, और आप इस समस्या का इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही फॉरएवर स्माइल्स डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।